प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर को गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का 21 नवम्बर को उद्घाटन करेंगे
पटना.13 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर को गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का 21 नवम्बर को उद्घाटन करेंगे।कच्चीदरगाह-राघघोपुर-बदुपुर के बीच 20किलोमीटर की लंबांई में 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल के नाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है।
नीतीश सेतु का निर्माण नीतीश कुमार नै सींएम रहते एडीबींई से 3000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर राज्य सरकार नै अपने संसाधन से किया है। वैशाली जिला के राजापाकड़ में उदघाटन समारोह  आयोजित होगा।
 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर "नीतीश सेतु" रखा जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 21 नवंबर को बिहार आगमन के दौरान इस महत्वाकांक्षी पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी पर निर्मित यह छह लेन पुल बिहार के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा। पटना, वैशाली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु बिहार में आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास का नया प्रतीक बनेगा। यह पुल राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से बिहार में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Top