बिहार के 30वां  राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन
पटना,14 मार्च। 
 बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने  शनिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे  लोकभवन में आयोजित समारोह में पद की शपथ ली। स्वतंत्रता के बाद 30वें राज्यपाल बने हैं। 

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई ।
समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण और पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Top