नवादा में  सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम में दयाल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट
 बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा
: दयाल पब्लिक स्कूल माधोबिगहा ने सी0 बी0 एस0 ई द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंड्री परीक्षा 2026 शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया विद्यालय की छात्रा सानिया परवेज ने सर्वाधिक 80% अंक लाकर मेघावी छात्रों में अपना स्थान बनाया इसी प्रकार अर्पिता राज मोहम्मद आदिल मलिक ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया विद्यालय का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं प्रेरणादायक रहा सभी विद्यार्थियों में एवं अभिभावक में हर्ष एवं उल्लास देखा गया विद्यालय के निदेशक डॉ0 तुलसी दयाल ने कहा इस बार का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा विद्यार्थियों के जीवन में अपने बल पर सफल होने का उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं प्राचार्य श्री महेंद्र प्रसाद सिन्हा भी विद्यार्थियों को सफल होने पर बधाई दिए इस मौके पर विद्यालय के सचिव श्रीमती शिल्पी सिन्हा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर अभिवादन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे एवं सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की
Top