बिहार राज्य नागरिक परिषद के हरेन्द्र बहादुर सिंह को महासचिव और डॉ. अजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष बने
पटना.31 अगस्त। सम्राट चौधरी सरकार ने सोमवार को बिहार राज्य नागरिक परिषद के रिक्त उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर नई नियुक्तियां की है। 
पूर्व सींएम एवं जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से सुरक्षा अधिकारी रहे हरेन्द्र बहादुर सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें नागरिक परिषद में छोटू सिंह की जगह मिली है। वहीं विधायक मंजीत कुमार सिंह की जगह 
 सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नन्दमुड़ा निवासी डॉ. अजय कुमार सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। वे सीवान की सांसद रहीं कविता सिंह के पति हैं।

Top