रवि राकेश बने भागलपुर के नये डीडीसी.तीन अधिकारियों का तबादला रद्द

पटना.14 जुलांई। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिस।हार प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश में बाद ही दो दिन फेरबदल का नया आदेश जारी किया है। रवि राकेश को भागलपुर का नया डीडीसी बनाने के साथ तीन अधिकारियों का तबादला रद्द किया गया है। 
तीन अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर निरस्त, पुराने पदों पर बने रहने के निर्देश
जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व के आदेश की इसके तहत रोजी कुमारी उप विकास आयुक्त -सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, अररिया के पद पर तैनात थीं, वे अब अपने इसी पुराने पद पर बनी रहेंगी। इसी प्रकार, प्रशांत अभिषेक (गृह जिला- नालंदा), जो अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज सदर के पद पर कार्यरत थे, उनका भी ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है और वे अपने पूर्व पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे।
चांदनी कुमारी (गृह जिला- रोहतास) अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, पश्चिम चंपारण के पद पर पूर्ववत बनी रहेंगी। 
रवि राकेश को पूर्व में उन्हें अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, पूर्णिया से स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, अररिया के पद पर भेजने के निर्देश थे। नए आदेश के तहत अब उन्हें इस पद से मुक्त करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, भागलपुर के पद पर नया पदस्थापन दिया गया है।

Top