कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना

पटना, 20 मई । कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह खगड़िया जिला के गांधीनगर पसराहा के निवासी थे। लंबी बीमारी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कमांड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूरे सैन्य सम्मान के साथ बुधवार को  खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री ने वीर सपूत के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Top