जी डी एम कॉलेज हरनौत नालंदा में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 का हुआ आगाज

नालंदा जिला के हरनौत स्थित जी डी एम कॉलेज के सेमिनार हॉल में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ,जिसका विधिवत् उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शंभु नाथ प्रसाद सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती के फोटो पर पुष्प अर्पित करने के बाद सरस्वती वंदना से किया गया। प्रतियोगिता में तीन विधाओं गायन, वादन और नृत्य में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी - अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के अनुसार शास्त्रीय गायन में आर्यंस कुमार प्रथम, सुगम संगीत में प्रथम सनीश कुमार द्वितीय मोहन कुमार तृतीय आर्यंस कुमार तबला वादन में प्रथम आर्यंस कुमार हारमोनियम में प्रथम मोहन कुमार गिटार में प्रथम राजीव रंजन नृत्य में प्रथम नव्या सिंह द्वितीय निधि कुमारी तृतीय ज्योति कुमारी प्रशस्ति पत्र संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी को मेडल,प्रमाण पत्र और शिल्ड आदि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शंभु नाथ प्रसाद सिन्हा और आगत अतिथि सुरेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शंभु नाथ प्रसाद सिन्हा ने किया।आगत अतिथियों में सुरेश सिंह (प्रतिनिधि उप मुख्य पार्षद,नगर पंचायत हरनौत),शिव मोहन सिंह (पूर्व मुखिया सरथा ), डॉ जलेंद्र प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह ने शिरकत की।
मंच का संचालन करते हुए प्रोफेसर कुमारी सोनी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
डॉ अशोक कुमार विभागाध्यक्ष संगीत विभाग ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए बोले वही छात्र भविष्य में अच्छा करता है जो पढ़ाई के साथ संगीत और खेल कूद में भी रुचि रखते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक डॉ महेश कुमार,डॉ सुनील प्रसाद, डॉ पूनम सिन्हा, प्रोफेसर वीरेश कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ राम नंदन प्रसाद सिंह, डॉ साकेत बिहारी, प्रोफेसर पारस कुमार सिंह, प्रोफेसर महेश कुमार, प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर चौधरी केशरी एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मुकेश कुमार सिन्हा,विवेक रौशन,संतोष कुमार,अरुण कुमार,सुधांशु कुमार एवं शिखा कुमारी के साथ - साथ भारी संख्या में छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।

Top