RLM में खींचतान के बीच सारण शिक्षक क्षेत्र में रामपुकार सिन्हा चुनामी दंगल से हटे.अब JDU के साथ

 पटना.16 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा से निष्कासित रामपुकार सिन्हा चुनामी दंगल से हट गये हैं। अब वे सारण शिक्षक क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर का समर्थन करेंगे। रालोमो अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा को बागी बन चुनाव लडड़ने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया धा। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई जिलाध्यक्षों ने उनका खुला समर्थन किया ।पार्टी के चार में से तीन विधायक भी उनके साथ रहे।  
 रामपुकार सिन्हा के फैसले से पिछले कुछ दिनों से चल रही खींचतान पर विराम लगेगा। 
माना जा रहा कि सीएम सम्राट चौधरी की पहल से राम पुकार सिन्हा चुनावी दंगल से बाहर हुंए हैं। उन्हें इसके बदले किसी बोर्ड पा आयोग में जगह मिल सकती है। 

Top