विधान परिषद चुनाव:लोजपा ने असरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार, मंत्री दीपक प्रकाश पर सियासी संकट

पटना,06 जून। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए लोजपा ने असरफ अंसारी को उम्मीदवार घोषित कर मंत्री दीपक प्रकाश को सियासी संकट में  डाल दिया है।
एनडीए ने अपने हिस्से की सभी 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने पवन सिंह,संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जदयू ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद को टिकट दिया है। इन नामों की घोषणा के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया कि दीपक प्रकाश को इस चुनाव में मौका नहीं मिला। दीपक प्रकाश वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, लेकिन वे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के। छह माह के अंदर उन्हें किसी एक सदन का सदस्य होना ,संवैधानिक अनिवार्यता है। अन्यथा मंत्री पद गंवाना पडेगा।
परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव भी हो रहा है।
8 जून को नामांकन की अंतिम तारीख है। आज तक किसी का नामांकन हुआ है। महागठवंधन की ओर सं एक सीट के राजद के सुनील कुमार सिंह उम्मीदवार  होंगे।
अब सवाल उठता है कि नौवी सीट के लिए मंत्री दीपक प्रकाश भी दावेदारी ठोकेंगे।ऐसा हुआ तो उनका महागठबंथन से सीधी टक्कर होगी।अंतरात्मा की आवाज कहें या लोभ-प्रलोभन का खेल से ही दीपक की जीत हो सकती है ।फिलहाल इसके भी कम ही आसार हैं।

दीपक प्रकाश पर सियासी संकट गहराया- फोटो : social Media
हमें फॉलो करें  
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सबसे अधिक चर्चा पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर हो रही है, जिनका नाम एनडीए की घोषित उम्मीदवार सूची में शामिल नहीं है। इसके बाद उनके मंत्री पद के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Top