बिहार में अब कुल 3714 किलोमीटर लम्बाई के प्राय: सभी 130 स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स

पटना,03 जुलाई। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कहा- सड़कों के रखरखाव के लिए नेशनल हाईवे की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर टोल वसूली होगी। 
3 जुलाई 2026 को पटना के जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर अधिकारियों को तुरंत समाधान के सख्त निर्देश दिए।इस दौरान मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने बताया कि अब बिहार के सात मीटर चौडी स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स लगेगा। नेशनल हाईवे की तर्ज पर ही यह वसूली की जाएगी। इसका मुख्य मकसद सड़कों के बेहतर रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए जरूरी रेवेन्यू जुटाना है। 
 स्टेट हाईवे की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पध निर्माण विभाग की होती है। टोल टैक्स वह शुल्क है जो सड़कों के निर्माण और उसके रखरखाव (मेंटेनेंस) का खर्च निकालने के लिए वाहनों चालक से लिया जाता है। बिहार सरकार के इस नए फैसले से अब स्टेट हाईवे पर सफर करने वालों को भी अपनी जेब ढीली करनी होगी।

Top