अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवादा का  प्रतिनिधिमंडल  उप विकास आयुक्त से मिला
बंटी पांडे की रिपोर्ट
नवादा.02 सितम्अबर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवादा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (DDC) शंभु शरण पाण्डेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के संबंध में एक विस्तृत वार्ता की।
​बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक सौहार्द, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उप विकास आयुक्त को सुझाव सौंपे। पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास में संगठन हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है।
​उप विकास आयुक्त (DDC) ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि प्रशासन जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से विकास की इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
​इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक प्रोफेसर बच्चन कुमार पाण्डेय महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार, उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय, मोहन पाण्डेय ,विकास पाण्डेय एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Top