आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
 नवादा से बंटी पांडे की रिपोर्ट
नवादा। आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल, नवीन नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर नीरज कुमार एवं एम.डी. (प्रबंध निदेशक) रेवी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियाँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं अनन्या, अंशिका कुमारी, सिमरन कुमारी एवं काव्या कुमारी तथा छात्रों आर्यन कुमार, आशीष कुमार, रियान्स कुमार एवं सौरभ कुमार ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सर, ब्रजेश सर, अनिकेत सर, रजनीश सर, सोनू सर, बबीता मैम, सिमरन मिस, राजनंदिनी मिस आदि विद्यालय के सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

Top