पृथ्वी दिवस के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण
पटना,09 अगस्त। 
            
 आज पृथ्वी दिवस के मौके पर मंडल कार्यालय परिसर, में श्री सुनील कुमार,मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर एवं श्रीमति सुप्रिया,अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन/दानापुर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वहीं मंडल के अन्य रेलवे कॉलोनी व स्टेशनों के पास भी रेल कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों (Plants) को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण (Environment) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी को सुरक्षित रखने, बीमारियों से बचाकर रखने और सुंदर बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है।
ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविद के माध्यम से हमें पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। जीवन संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री विभूति भूषण गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), श्री महेश कुमार राय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सहित सभी शाखा अधिकारी एवं महिला संगठन की श्रीमति पुनम मिश्रा, श्रीमति आकांक्षा आर्या,श्रीमति अल्पना झा एवं अन्य लोगों ने भी वृक्षारोपण किया।

Top