जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दिनदहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया.तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया.बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर मौके से भाग गए. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Top