पश्चिम बंगाल के मंत्रियों को मिले विभाग,मुख्य सचिव बदले,अभिषेक बनर्जी की जेड+ सुरक्शा हटी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेन्दु अधिकारियों ने अपने मंत्रिमंल सहयोगियों के बीच में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। भाजपा की पहली सरकार के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों को शामिल किया है। आगे विस्तार अवश्यंभावी है। 
 सीएमओ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, मंत्री दिलीप घोष को पंचायत और पशु संसाधन विकास का मंत्रालय सौंपा गया है। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, अशोक कीर्तनिया को खाद्य आपूर्ति विभाग, मंत्री सुधीराम टूडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण और निशित प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और युवा एवं खेल कल्याण विभाग सौंपा गया है।
1 जून से महिलाओं को तोहफा ,अन्नपूर्णा भंडार के 3 हजार मासिक और फ्री बस सेवा की शुरुआत
पश्चिम बंगाल में 1 जून से "अन्नपूर्णा भंडार" काम 3000 रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में आने लगेगा।
सोमवार को नबान्न में सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट मीटिंग हुई. उस मीटिंग के बाद राज्य सरकार ने "अन्नपूर्णा भंडार"! शुरू करने की तारीख का ऐलान किया।
 सीएम ने मुख्य सचिव बदलने का भी आदेश दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को नया मुख्य सचिव बनाया।
इसके साथ अभिषेक बनर्जी को मिली जेड प्लस सुरक्शा हटाने भी आदेश दिया।

Top