प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 वर्षों में 54वें दौरे पर पहुंचे वाराणसी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 11 वर्षों में 54वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। 2026 के पहला दो दिवसीय पहला दौरा के पहले दिन उन्होंने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ग्राउंड पर आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में करीब 50,000 महिलाएं शामिल हुईं। पीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ हिलाते हुए मंच तक पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला।
40 साल तक महिला आरक्षण लटका रहा। हमने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया। इसे लागू करने के लिए हम चर्चा रख रहे हैं।
इन दलों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया। 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया। सपा ने फिर लाल झंडी दिखा दी।
ये परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं। ये देश की बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते।
पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया - मैं आप सभी बहनों को फिर से आश्वासन देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों की वजह से संसद में प्रयास सफल नहीं हो पाया, लेकिन सरकार महिलाओं के हक के लिए पूरी ताकत से लड़ रही है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


Top