अब पहली बार सीईसी को हटाने के लिए नोटिस
नई दिल्ली। विपक्ष अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी है।
इससे संबंधी नोटिस के लिए आवश्यक हस्ताक्षर ले लिये गए हैं। अगले एक-दो दिन में संसद के दोनों सदनों में इसे दिए जाने की तैयारी है।
 लगभग 120 सांसदों ने लोकसभा में दिये जाने वाले नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं और लगभग 60 सांसदों ने उच्च सदन में दिये जाने वाले नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकसभा में कम से कम 100 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला नोटिस और राज्यसभा में कम से कम 50 सदस्यों के हस्ताक्षर करने वाला नोटिस देना होता है।

Top