गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा,
गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल होगा राज्य मंत्रिमंडल  का विस्तार

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल का शुक्रवार को पुनर्गठन व विस्तार अवश्यंभावी है।। इससे पहले आज राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। 
  जानकारी के अनुसार आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। 
सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Top