अमेरिका ने भारत 25% टैरिफ घटाकर 18% किया !अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर की बात
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को  पीएम नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर  बात की है।
अमेरिका के भारत में राजदूत ने एक्स पर किया खुलासा किया है।
उधर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर जायेंगे।
अमेरिका द्वरा भारत पर 25 % टैरिफ घटाकर 18% करने का ऐलान किया है।

अमेरिका ने भारत पर से टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने के थोड़ी देर बाद ही ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
 अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा।संकेत के आसार हैं।था.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली व सम्मानित नेता हैं. हमने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना भी शामिल था. उन्होंने रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से और संभवतः वेनेजुएला से, कहीं अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई."वहीं पीएम मोदी ने कहा, "यह जानकर खुश हूं कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है."पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई. यह जानकर खुश हूं कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है. इस घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ़ से राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया."

उन्होंने लिखा, "जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो इसका लाभ हमारे लोगों को मिलता है और परस्पर हित के अपार अवसर खुलते हैं.

"वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण है. शांति के प्रयासों में भारत उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. मैं उनके साथ मिलकर अपनी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हूं."

Top