सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति, अब 37 जज हुए,एक पद खाली

नई दिल्ली,01 जून ।
केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों  की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी।  कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिवक्ता और चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय का नया जज नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहन, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं।
इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी। ऐसे में अब शीर्ष कोर्ट में केवल एक पद रिक्त है।


Top