अव 22 राज्यों में मतदाता सूची कि होगा विशेष गहन पुनरीक्षण
 बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होपे के बाद झारखंड सहित देश के 22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने की संभावना है।
चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्यों कच  तैयार रहने का निर्देश दिया है।
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किये जाने के आसार हैं।
[बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभी जारी है.।असम में एसआईआर के बजाय विशेष पुनरीक्षण 10 फरवरी को पूरा हो गया था।
एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) इसके दायरे में आ जाएंगे. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में एसआईआर होना है।

Top