वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह गंगवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) का नया अध्यक्ष  नियुक्त
पटना.19 नवम्बर।
बिहार सरकार ने 19 नवंबर 2026 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह गंगवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) का नया अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया है. वे उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के मूल निवासी हैं और बिहार कैडर के 1993 बैच के अधिकारी हैं.

जितेंद्र सिंह गंगवार वर्तमान में बिहार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक (डीजी) के पद पर कार्यरत हैं. वे अपनी इस मौजूदा जिम्मेदारी के साथ अगले आदेश तक BPSSC के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. इससे पहले वे लंबे समय तक बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी (मुख्यालय) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Top