फैक्टनेब के आह्वाहन पर वेतन - पेंशन के लिए 14 जुलाई से चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे शिक्षाकर्मी

 पटना , 05 जुलाई। पटना उच्च न्यायालय का न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के अनुशंसा के आलोक में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन पेंशन भुगतान करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 कुल आठ वर्षों का परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि बढ़े मंहगाई दर से कर्मियों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने आदि 9 सूत्री मांगों को लेकर 222 संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी 14 जुलाई से चरणबद्ध आन्दोलन प्रारम्भ करेंगे। उक्त निर्णय बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन , कदमकुआं पटना में फैक्टनेब की राज्य समिति की विस्तारित बैठक में लिया गया।
 
                       बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) महासचिव प्रो राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा तथा आगामी विधानमंडल सत्र के दौरान 20 जुलाई से 24 जुलाई तक शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षदों के सरकारी आवास के समक्ष धरना, प्रदर्शन एवं घेराव किया जायेगा। बैठक में आन्दोलनात्मक निर्णय के साथ ही संगठनात्मक निर्णय लिया गया।
                  आज की विस्तारित बैठक को डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ गोपाल कृष्ण यादव,, डॉ शंभुनाथ सिंह, डॉ रविकांत सिंह, डॉ रविकांत सिंह, डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ विजय कुमार मिठू, प्रो नसीम रेजा खान, प्रो श्रवण कुमार, प्रो अखिलेश मंडल, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, डॉ सुमन्त कुमार सिन्हा, प्रो सुशील झा, शिव ईश्वर सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ पितृ कुमार, प्रो सतेन्द्र कुमार, डॉ मणिन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया जबकि मंच संचालन फैक्टनेब के सचिव डॉ रविन्द्र कुमार ने किया।

                   आज की बैठक में फैक्टनेब के राज्य पदाधिकारी, विश्वविद्यालय, जिला एवं महाविद्यालय शाखा के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में सक्रिय और मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मौजूद रहे।




Top