राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 4 अधिकारियों पर कार्रवांई की गिरी गाज
पटना.15 जुलाई। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 4 अधिकारियों पर कार्रवांई की गाज गिरी है। विभाग की निगरानी शाखा नै नवादा की डीसीएलआर वीणा कुमारी के विरुद्ध आरोप गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को कार्रवाई की अनुशंसा की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डीसीएलआर के विरुद्ध आरोप है कि टाईटिल वाद लंबित रहते दाखिल खारिज अपील में आदेश पारित किया है।
विभाग ने बहादुरगंज के सीओ आशीष कुमार सिंह और रहुई के सीओ रहे मनोज कुमार दुबे के विरुद्ध आरोप गठित हुंआ है। वहीं दानापुर के सीओ रहे चंदन कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संचालित होगी।

Top