सीएम सम्राट चौथरी ने अपने पास 29 विभाग और जदयू को दिया 18

पटना,15 अप्रैल। बिहार में भाजपा की पहली  नई सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तीन सदस्यीय कैबिनेट में विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया गया है।आगे विस्तार में जदयू के दो डिप्टी सीएम के जिम्मे के विभाग ही नये मंत्रियों के बीच बंटेंगे। उसी तरह सीएम के जिम्मे 29 विभागों गृह,सामान्य प्रशासन, निर्वाचन को छोड अन्य विभाग भाजपा और सहयोगी लोजपा,हम और रालोमो के मंत्रियोअं को मिलेगा।
अधिसूचना के अनुसार  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कई अहम विभाग शामिल हैं।गृह विभाग भी भाजपा के पास, जदयू को सिर्फ 18 मिले हैं।
 उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास, समाज कल्याण और वाणिज्य-कर जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

Top