आईएएस सीके अनिल राजस्व एवं भूमि सुधार से हटाये गये

पटना,28 अप्रैल। सम्राट चौधरी की सरकार ने पूर्व नीतीश सरकार का कार्यकाल में पदस्थापित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग प्रधान सचिव सीके अनिल का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का तबादला कर उन्हें बिहार राज्य योजना परिषद में परामर्शी बनाया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है

राजस्व एवं भूमि सुधार के सचिव जय सिंह को उसी विभाग की स्वतंत्र जिम्मेदारी अब दी गई है। उनके पास वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है। अब वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
सी के अनिल की एक सख्त अफसर की पहचान है।
विभाग के मंत्री रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिनहा के भूमि सुधार अभियान में सक्रिय सहयोग के कारण सरकार की सराहना हो रही थी।
डिप्टी सीएम रहते विजय सिन्हा ने  विभाग में महीनों से हड़ताल कर रहे  राजस्व अधिकारियों को बड़े पैमाने पर निलंबित कर दिया था। सीऔ पप्रोन्नति से डीसीएलआर बनाने की मांग पर अड़े  हैं।   बिहार मेंमेंसम्नराट चौधरी की नई सरकार ने विजय सिन्हा के आदेश को पलट दिया हलीपिपोती के लिए विभिग ने सफाई दी कि निलंबन की कार्रवाई विभिग से नही डीएम स्तर से हुई है।

Top