बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डा प्रेम कुमार  69वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) सम्मेलन के 13 से 19 सितंबर, में शरीक होने   दक्षिण अफ्रीका  जायेंगे

नंई दिल्ली/पटना.01 सितम्बर। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डा प्रेम कुमार  69वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) सम्मेलन के
13 से 19 सितंबर, में शरीक होने   दक्षिण अफ्रीका  जायेंगे।  केपटाउन में आयोजित होने वाले 69वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) सम्मेलन के पहले  आज नंई दिल्ली में  
लोकसभा के  अध्यक्ष श्री ओम बिरला की अध्यक्षता में सम्मेलन में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिहार विधान सभा के  अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों, संबंधित सत्रों तथा सम्मेलन की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत परिचर्चा हुई । भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य को सम्मेलन में अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने हैं।
बिहार विधान सभा के  अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सम्मेलन में “जलवायु अनुकूलन और लचीलापन बढ़ाने में संसदीय नेतृत्व की भूमिका” ("Parliamentary leadership in promoting climate adaptation and resilience") विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 

बैठक के दौरान भारत सरकार के विदेश सचिव सहित कई विभागों के सचिव ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को सम्मेलन के लिए निर्धारित छः (6 ) विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में भारत का पक्ष मजबूती और प्रभावी ढंग से रखने का तरीका साझा किया ।

69वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के माननीय उप सभापति श्री हरिवंश करेंगे।

 


Top