बांकीपुर विधानसभा सीट के लिंए 30 जुलाई को होगा उपचुनाव

पटना,02 जुलाई।चुनाव आयोग ने बिहार की बांकीपुर सहित तीन राज्यों की तीन सीटों के उपचुनावों की घोषणा कर दी है। 30 जुलाई को मतदान होगा।3 अगस्त को मतगणना होगी।
आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा के लिए 6 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 16 जुलाई तक नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के इस्तीफा से बांकीपुर सीट खाली हुंई है। 
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिंए चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी की चुनाव समिति के सदस्य किशोर कुमार मुन्ना बोले-पीके होंगे उम्मीदवार।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले में दो वर्ष से अधिक की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाने के कारण खालख होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है। गुजरात की मांजलपुर सीट पर विधायक योगेशभाई नारायण दास पटेल के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है।



Top