शिक्षा मंत्री बोले- गर्मी की छुट्टी में शिक्षको के प्रशिक्षण अवधि का समायोजन होगा,सुविधा की अनदेखी नहीं होगी

पटना,01 जून शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शिक्षकों को भरोसा दिया है कि गर्मी की छुट्टी में शिक्षको के पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण अवधि का समायोजन होगा। उनकी सुविधा की अनदेखी नहीं होगी।
श्री तिवारी ने सोमवार की शाम एक कार्यक्म के दौरान The News Words के संपादक से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 25 हजार से अधिक शिक्षकों को 1 नून से पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भेजा गया है।गुणषत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य है किंतु इसके लिए जोर जबदर्दस्ती नहीं बल्कि संबंधित शिक्षकों की परेशानी देखनी होगी
विभाखीय अधिकारियों को आदेश की भाषा शैली का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1 से 20 जून ता गर्मी की छुट्टी के दौरान प्रधाध्यापक व प्रधान शिक्षकों को मुख्यालय नहीं छोडने संबंधी जिला स्तर के अधिकारियों का फरमान भी बेतुका लगता है। इसके 
निहितार्थ को समझना चाहिए। इस तरह के आदेश से असहज होना स्वभाविक है।परंतु विद्यालय का प्रमुख होने के कारण छुट्टी के समय में भी उनका दायित्व है। इसी कारण इस प्रकार आदेश दिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने माना कि शिक्षकों के मान सम्मान ,सुविधा,समस्या और उनकी कठिनाई का शीघ्र समाधान अपेक्षानुकूल नहीं होया है। परंतु अब शीघ्र समाधान होगा।वार्ता और संवाद से ही निदान होगा।शिक्षक धैर्य रखें,विभाग तत्परता से काम करेगा।

Top