सम्राट सरकार का बड़ा फैसला: NEET यरीक्षा को लेकर आंदोलन के केस समाप्त होंगे
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला: NEET यरीक्षा को लेकर आंदोलन के केस समाप्त होंगे।26 जुलांई की शाम छह बजे तक दर्ज केस वाप होगे।
NEET/UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं, उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर पूरे बिहार में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने आंदोलन में शामिल छात्रों और आम लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक या बदले की भावना से की जाने वाली कानूनी कार्रवाई न करने का भरोसा दिया है। यह राहत उन सभी प्रदर्शनकारियों को दी जाएगी, जो 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे से पहले आयोजित प्रदर्शनों का हिस्सा थे।



प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR और दर्ज केस होंगे वापस

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले राज्यभर में विरोध प्रदर्शनों के कारण दर्ज की गई सभी प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), आपराधिक शिकायतों और जारी किए गए शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी जाएगी। सरकार के इस कदम से उन हजारों छात्रों और युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन पर प्रदर्शनों के दौरान कानूनी मुकदमे दर्ज किए गए थे।


Top