बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ मुख्यमंत्री के पंचायत निकायों का 2011 की जनगणना के बाद चुनाव के  निर्णय हेतु आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन करेगा

पटना - 20 जूलाई। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की एक आपात महाबैठक त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी राज्य स्तरीय कार्यालय आर ब्लॉक,पटना में आयोजित की गई।
बैठक में संघ के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के प्रदेश पदाधिकारी आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे। महाबैठक की अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला और मंच संचालन प्रशिक्षक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया। अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने संघ की ओर से परिसीमन के फैसले को ऐतिहासिक एवं अद्वितीय बताते हुए  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया।
श्री निराला ने कहा कि पंचायतों का परिसीमन होने से न्याय के साथ विकास की रफ़्तार और तेज होगी। आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधियों में नया विश्वास पैदा हुआ है।पंच सरपंच संघ सभी जिला और प्रमंडल स्तर पर मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट निर्णय हेतु आभार सह सम्मान समारोह का आयोजन करेगा,जिसकी शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के गृह जिले सीवान से किया जाएगा।
महाबैठक में शामिल पदाधिकारियों ने ग्राम कचहरी, प्रखंड और जिला स्तर पर आ रही समस्याओं पर परिचर्चा की। इसका संतोषजनक जवाब श्री निराला ने दिया। महाबैठक में विधायक, सांसद,विधान पार्षद कि तरह त्रिस्तरीय एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को भी पेंशन एवं स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में मतदाता बनाए जाने हेतु जोरदार मांग उठी जिस पर श्री निराला ने कहा कि सरकार से हम आश्वस्त हैं कि संघ की मांगों पर सम्राट सरकार निश्चित रुप से अविलंब सकारात्मक निर्णय लेंगी।साथ ही बकाया नियत विशेष भत्ता, कंटिजेंसी,भवन का किराया अविलंब भुगतान कराने हेतु तथा सभी ग्राम कचहरियों में प्रहरी सह सफाईकर्मी रखने की अनुमति की मांग की गई।
संघ की ओर से पंचायत प्रतिनिधि आयोग के गठन की मांग को भी दोहराया गया। ग्राम कचहरी प्रतिनिधि पर हो रहे कातिलाने हमले, हत्या एवं झूठे मुकदमे के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को सजा दिलाने की मांग के साथ शस्त्र अनुज्ञप्ति की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की गईं।बैठक को सुनील कुमार तिवारी,किरणदेव यादव, रविशंकर शर्मा, दीनबंधु सिंह,अजय सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार यादव, दिवाकर कुमार, नागेश्वर सिंह,दिलिप सिंह, वशिष्ठ निषाद,मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार,लक्ष्मण सिंह, ग्यासुद्दीन खां, इंद्रजीत सिंह,भागवत राम,अजय कुमार, राधिका रमण माथुर, सुबोध कुमार तिवारी,अमित दुबे,राजू मुखिया,अजय कुमार अधिवक्ता,आर के सेठी,सुरेश साह, रामाशंकर ठाकुर,रामविनय कुमार, फकरुद्दीन अली अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।महाबैठक मे किरणदेव यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

Top