बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी,कुल 19,838 अभ्यर्थी सफल

पटना।बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. जारी सूची के अनुसार कुल 19,838 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.इनमें 12,509 पुरुष, 7,312 महिला और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं.परिणाम जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों में खुशी की लहर है, वहीं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई है और सभी श्रेणियों के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया है। जल्द ही दस्तावेज़ सत्यापन और आगे की औपचारिकताओं की जानकारी जारी की जाएगी .

Top