Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 25 नवम्बर, 2026
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 25 - नवम्बर - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि प्रतिपदा 07:02 PM
🔅 नक्षत्र रोहिणी 11:39 PM
🔅 करण :
बालव 06:40 AM
कौलव 06:40 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शिव 12:00 PM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:41 AM
🔅 चन्द्रोदय 05:29 PM
🔅 चन्द्र राशि वृषभ
🔅 सूर्यास्त 05:19 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:52 AM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 10:44 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:14 AM - 11:57 AM
🔅 कंटक 03:32 PM - 04:15 PM
🔅 यमघण्ट 08:22 AM - 09:05 AM
🔅 राहु काल 11:36 AM - 12:56 PM
🔅 कुलिक 11:14 AM - 11:57 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:56 AM - 07:39 AM
🔅 यमगण्ड 07:34 AM - 08:55 AM
🔅 गुलिक काल 10:15 AM - 11:36 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
❤️💛विशेष ~ कार्तिक व्रत पारणा, फसली मार्गशीर्ष मासारम्भ। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️💛 25 नवम्बर 2026, बुधवार 💛❤️
मेष (Aries): आज के दिन निजी विचारों को छोड़कर अन्य विचारों को अपनाएं। घर और परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाएं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन मिलने की संभावना कम है। संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।
वृषभ (Tauras): आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। आवेश और उग्रता के कारण तकरार की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित हैं उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा आज का दिन। मन में चिंता रहेगी। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। नौकरी या व्यवसायिक स्थल पर सहकर्मी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करने का सूचना देते हैं। क्रोध न करें। वाणी और वर्तन पर संयम रखना आपके हित में होगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): आपके लिए बहुत अनुकूल है आज का दिन। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज आपमें शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में द्विधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): स्वभाव में रहा हठीलापन छोड़ने के लिए आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में परेशानी रहेगी। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यो में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्या प्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ संबंधो में निकटता आयेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
[22/09, 18:53] Jai Siya Ram: ❤️💛 23 सितंबर 2026, बुधवार 💛❤️
मेष (Aries): आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अति आवश्यक है। बाहर का खाना-पीना टालें। ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
वृषभ (Tauras): शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उत्साह और चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करने में सहायक होंगे। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है। धन संबंधि विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिजनों और संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता रखें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक 6
कर्क (Cancer): आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद होगा। विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुखशांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएगें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
सिंह (Leo): दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभव है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन-मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के लिए उत्सुक लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): वाणी पर संयम रखने को कहते हुए गणेशजी सूचित करते हैं कि सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio): आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन लाभदायी है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): निर्णय शक्ति के अभाव और चिंताग्रस्त मन होने से असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। गणेशजी उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सलाह देते हैं कि आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रियों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा। जमीन-मकान-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
Recent Post
बिहार में एआई एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीव....
Nov 24 2026
पाटलिपुत्र, पूर्णिया एवं पटना विश्वविद्यालय के निर....
Nov 24 2026
आज का पंचांग - राशिफल 24 नवम्बर, 2026....
Nov 23 2026
नेपाल को 24 हजार करोड़ का पैकेज देगा भारत, बालेन श....
Nov 23 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
आज का पंचांग - राशिफल 23 नवम्बर, 2026
Nov 22 2026
आज का पंचांग - राशिफल 24 नवम्बर, 2026
Nov 23 2026
Top