राहुल गांधी
पटना,28 जून। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी "छात्रों की गूंज" अभियान को लेकर 11 जुलाई को पटना में  छात्र सम्मेलन करेंगे।
पटना के  प्रस्तावित छात्र सम्मेलन में छात्र-युवकों की ज्वलंत समस्यों को लेकर केंन्द्र एवं राज्य की एनडीए सरकार निशाने पर होगी।
राहुल गांधी ने नीट  पेपर लीक के बाद कोटा से शुरु अपने अभियान को सफल वनाने में कांग्रेसजनों सहयोग की अपील की है।
बिहार विथानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन, प्रदेश नेतृत्व से नाराजगी, नेताओं में गुटवाजी ,सहयोगी राजद से राज्यसभा चुनाव में मिली हार के कारण तनातनी के बीच राहुल गांधी के अभियान पर सबों की निगाहें टिकी है। 
विहार में पेपर लीक, नियुक्ति में कथित धाधंली, शिक्षक नियुक्ति में देरी जैसे अहम मुद्दे को लेकर छात्र-युवकों में नाराजगी है।

Top