भारत में GST 2.0 लागू,₹2 लाख करोड़ की होगी बचत

नई दिल्ली,22 दिसम्बर।
भारत में GST 2.0 लागू, हो गया है, जिससे दूध, घी सहित अन्य जरूरी सामान सस्ते हो गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी, 

 नई दिल्ली,22 सितंबर । भारत में आज से GST 2.0 नाम का नया टैक्स सिस्टम लागू हो गया है। इसके तहत अब चीजों पर लगने वाला टैक्स पहले से आसान और कम हो गया है। रोजमर्रा की जरूरी 385 वस्तुओं की कीमत घट गयी है। 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर से मुक्त किये जाने से लोगों को 2.50 लाख करोड की बचत का अनुमान है। वहीं चीजें सस्ती होने से बिक्री बढने पर जीएसटी से 2 लाख करोड की वसूली बढने का अनुमान है।
पहले जिन प्रोडक्ट पर 12% टैक्स लगता था, उसमें से ज्यादातर चीजों को सरकार ने 5% टैक्स वाले स्लैब में डाल दिया है। खाद्य सामानों के अलावा हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाला 18% टैक्स अब खत्म हो गया है। इससे परिवारों को लाखों रुपए बचाने में मदद मिलेगी।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी जैसे घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान कीमतें भी कम हुई हैं। पहले ये सामान 28% टैक्स वाले स्लैब में आते थे, अब 18% टैक्स लगेगा। इससे ये करीब 8-10% सस्ते हो गए हैं।
जीएसटी की चार दरों-5%,12%,18% और 28% के स्लैब में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का GST स्लैब खत्म हो गया है । इससे दूध, घी, सोया चंक्स, दवाइयां और कार सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरी चीजें अब सस्ती हो गई हैं। पहले जिन प्रोडक्ट पर 12% टैक्स लगता था, उसमें से ज्यादातर चीजों को सरकार ने 5% टैक्स वाले स्लैब में डाल दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको ये चीजें खरीदते समय कम टैक्स देना होगा और आपकी जेब से कम पैसे खर्च होंगे।


Top