बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव मेंजीते राजद सदस्य सोनु कुमार राय ने शपथ ली

पटना,21 मई।
बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव, 2026 में भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से राजद के निर्वाचित हुए  सदस्य  सोनु कुमार राय को बिहार विधान परिषद् के  सभापति  अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। यह कार्यक्रम विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित की गई। राज्यपाल द्वारा निर्गत निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव  शंकर कुमार ने पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह के मौक़े पर  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी सहित विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के  उप सभापति रामवचन राय,  सांसद  सुधाकर सिंह,  विधान परिषद् के सदस्य  सुनील कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला ठाकुर, श्रीमती शशि यादव,  अजय कुमार सिंह, अन्य गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Top