विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित
पटना.24 अक्टूबर।जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। पार्टी निर्देशों की बार-बार अवज्ञा, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ किसी जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को खुला प्रचार करने को कारण बताया है।
 
अनंत सिंह के खिलाफ दल विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के चलते परिषद चुनाव के दूसरे ही दिन कार्रवांई की है।27 अक्टूबर को चुनाव नतीजे की घोषणा की है। पूर्व विधायक नीलम देवी फिलहाल राज्य 20सूत्री कार्यान्वयन समिति की सदस्य हैं। उन्हें उप मंत्री के बराबर सरकारी सुविधायें देय हैं। 

Top