बिहार में पांच नये निश्वविद्यालय खुलेंगें  मधुबनी, सिवान, नवादा,पटना और औरंगावाद में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन को मिली स्वीकृति
पटना,24 जून बिहार में पांच नये निश्वविद्यालय खुलेंगें। मधुबनी, सिवान, नवादा,पटना और औरंगावाद में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज पटना स्थित मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई कैबिनेट की बैठक राज्य के विभिन्न जिलों में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन को मंत्रिपरिषद ने अपनी स्वीकृति दी है.। मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय और सीवान में भी निजी विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को स्वीकृति दी गई है। नवादा के अशोक नगर में एसए विश्वविद्यालय , पटना में हिमालय विश्वविद्यालय और औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी मिली है।
Top