बिहार में सिपाही,दारोगा और चालक के 31 हजार पदों पर होगी बहाली:सम्राट चौधरी
पटना,20 फरवरी।बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन शुक्रवार को गृह विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के साथ ₹20132 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ। उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने तीन घंटे हुई चर्चा में सरकार की ओर से जबाव दिया। उन्होंने वर्ष 2026 में गृह विभाग द्रारा सिपाही, दारोगा और चालक की बम्पर बहाली की घोषणा की।पुलिस फोर्स में 31000 बहाली होगी।
बिहार में उद्योगों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर BISF नाम की दो नई बटालियन गठित की जाएंगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बिहार में कुख्यात अपराधियों के लिए अलग तरह की हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी, जिसे उन्होंने "कालापानी" की संज्ञा दी। यह जेल पहाड़ी इलाके में बनाई जाएगी, जहां सिर्फ एक ही रास्ता होगा। यहां रखे गए कैदी पूरी तरह बाहरी दुनिया से कटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे मौजूदा जेलों से संचालित होने वाली समानांतर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।
राजद पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में जेल से ही हुकूमत चलती थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी हो रही है और यह भी देखा जा रहा है कि अपराधियों से कौन-कौन मिल रहा है। 
गृह मंत्री श्री चौधरी ने यह भी दावा किया कि बिहार जेल सुधार के मामले में देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जेल के भीतर सबसे ज्यादा कैदी पढ़ाई कर रहे हैं। इस वर्ष 1256 बंदी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
गृह मंत्री ने आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर भी नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बिहटा में फायर सेफ्टी और रेस्क्यू से जुड़ा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया गया है, जहां CISF द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्राट चौधरी ने अपराध के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है, यानी यहां ऐसे मामलों की संख्या सबसे कम है। डकैती के मामलों में बिहार 31वें स्थान पर है, महिलाओं पर हमले के मामलों में 35वें, यौन उत्पीड़न के मामलों में भी 35वें स्थान पर है। बलात्कार के मामलों में अपराध दर के लिहाज से बिहार 35वें स्थान पर है, जबकि हत्या के मामलों में राज्य 11वें स्थान पर है। 
गृह मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हमारा विभाग लगातार काम कर रहा है। पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार उग्रवादी से मुक्त हो गया है.
 सम्राट चौधरी ने कहा कि केवल गृह विभाग में 60000 नौकरी देने का काम किया जाएगा. जल्द ही पुलिस बल में 31000 बहाली होगी. अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी. पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा. 1500 स्कूटी और 2.5 हजार मोटरसाइकिल खरीदेंगे. भागलपुर में नए मुक्ति कारगर का निर्माण किया जाएगा. सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई की शुरुआत की जाएगी. 40 पुलिस लाइन में शुरू की जाएगी. सभी पुलिस लाइनमें एक स्कूल खोला जाएगा।.
सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस के आवासन के लिए 27 हजार लोगों के लिए 618 भवन बनाए जाएंगे. महिला सिपाही के लिए लगभग 1300 यूनिट बनाने की प्रक्रिया है. एसएसजी में बम निरोधी दस्ता की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि दो नया बटालियन इंडस्ट्री के लिए देने का काम करेंगे।
एआई और ईएफआईआर पर जोर: सम्राट चौधरी ने कहा कि AI का इस्तेमाल कर जनता को सुविधा देंगे. इसका इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि E-FIR का मामला हो या किसी बड़े अधिकारी से निर्देशित किए गए हो, जितने आवेदन आए उनमे 96.1 प्रतिशत आवेदन सही आए और उन पर केस दर्ज किया गया.
गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस को सेंसेटाइज करने के लिए हर थाने में एसपी जाएंगे और वहां जनता दरबार लगाएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि हर छोटे से बड़े अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे. हम एसपी की रिपोर्टिंग करा रहे, कितने दरबार लगा रहे और कितने मामलों का निष्पादन कर रहे हैं?
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार उग्रवादी से मुक्त हो गया है. हम एसपी की रिपोर्टिंग करा रहे हैं. कितने दरबार लगा रहे और कितने मामलों का निष्पादन कर रहे हैं, उसकी भी मॉनिटरिंग होगी. 31000 पुलिस बल में बहाली होगी. अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी. पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा. सभी पुलिस लाइनमें एक स्कूल खोला जाएगा."- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री, बिहार
:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर  कहा, "सांसद कहते थे कि बिहार पुलिस चींटी तक नहीं मार सकती. एयरपोर्ट पर उतरे, उसके दो घंटे के भीतर गिरफ्तार हो गए. अब हाथी भी गिरफ्तार होकर अस्पताल जाते हैं. वो सिर्फ गलतबयानी करते हैं।"

Top