नितीश के इस्तीफे से पहले तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला,

नितीश के इस्तीफे से पहले तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला,


भंग किया छात्र राजद, अब SSAI ( सोशलइस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन आफ इंडिया)  होगा राजद का छात्र विंग।


एक तरफ जहाँ नितीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देने वाले है वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।


तेजस्वी यादव ने अपने छात्र विंग को भंग करने का निर्णय लिया। तेजस्वी यादव ने प्रेस कंफ्रेस् करके अपने स्टूडेंट विंग को भंग करने का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब छात्र राजद जैसा कोई छात्र संगठन नही होगा।

 

अब से राजद का छात्र विंग SSAI ( सोशलइस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन आफ इंडिया)  होगा. ये संगठन देश के हर विश्वविद्यालय में जाएगा। ये संगठन शिक्षा और छात्रों के मांग SSAI के जरिए उठाया जाएगा NDA पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला 


तेजस्वी यादव ने नए सीएम को लेकर कहा कि अब बिहार की सरकार गुजरात से चलेगी|


कौन बनता है नहीं बनता है सबके मन में लड्डू चल रहा है।नीतीश कुमार जाते जाते बिहार का ख़ज़ाना खत्म कर दिए! 20 साल राज्य करने के बाद भी बिहार सबसे गरीब राज्य है। जो वादा इन लोगों ने किया था वो पूरा नहीं किया। अब सरकार ही बदल रही है सरकार को और नई सरकार बना रही है।


बिहार को भाजपा और NDA ने बर्बाद कर दिया। बिहार में अपराध पर कोई सूद नहीं लेने वाला नहीं है। अब JDU पार्टी नहीं रहीं वो अब भाजपा का प्रकोष्ठ बना हुआ है। किसी को केस मुक़दमा से बचना है किसी को मंत्री बनना है इस लिए कर कर रहे है।

कोई भी CM बने लेकिन वह जनता का CM नहीं होगा। 

लालू यादव के सुप्रीम कोर्ट के याचिका ख़ारिज पर तेजस्वी यादव बोले - न्यायालय के फैसले पर हमें कोई टीका टिप्पणी नहीं करनी है।


Top