ममता बनर्जी सीएम पद से बर्खास्त,9 मई को नई सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में बीजेपी की अगुवाई में पहली नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। 
 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 208 और टीएमसी को 81 सीटें मिलने के नतीजे आने के बाद टीएमसी अध्यक्श ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 6 मई को समाप्त होने और चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंप दिये जाने से नई सरकार के गठन की कार्वाई तेज हो गई है।
गृहमंत्री अमित शाह 8मई को केन्द्रीय पर्वेक्शक बन पार्टी विधायक दल के नेता चयन की औपचारिकता पूरी करैंगे। 9 मई को शुभेन्दु अधिकारी के नेत्त्व में पश्चम बंगाल में नई सरकार बनेगी।

Top