राष्ट्रपति ने हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया
राष्ट्रपति ने हरिवंश को राज्यसभा का मनोनीत सदस्य बनाया, कार्यकाल के अंतिम दिन मिला नया दायित्व

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के राज्यसभा से रिटायर होने से खाली हुई सीट पर हरिवंश को मिली जगह सभापति ने हरिवंश को अपने चैम्बर में दिलांई शपथ

पटना/नई दिल्ली,
देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के अंतिम दिन वरिष्ठ पत्रकार और नेता हरिवंश नारायण सिंह को एक नई जिम्मेदारी मिली है।

राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा का मनोनीत सदस्य नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब हरिवंश का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त हो रहा था।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हरिवंश नारायण सिंह का पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है।

वे लंबे समय तक प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक रहे और बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। उनकी सादगी, संतुलित कार्यशैली और निष्पक्ष छवि के कारण उन्हें सभी दलों का सम्मान मिला है।
राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद अब वे एक बार फिर राज्यसभा में अपनी भूमिका निभाते हुए विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने अनुभव और विचारों से सदन को समृद्ध करेंगे।

Top