नवादा के सांसद के प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता, भूमि हस्तांतरित

नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्रीय विद्यालय हेतु चिन्हित भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन को करते हुए रजिस्ट्री कर दिया गया है।

सांसद ने कहा कि यह नवादा के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्यंत सुखद एवं ऐतिहासिक क्षण है। भूमि रजिस्ट्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग और अधिक प्रशस्त हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष औपचारिकताएँ भी शीघ्र पूरी होंगी और जल्द ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

सांसद विवेक ठाकुर ने इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवादा के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।



Top