बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

पटना,30 मई । बिहार सरकार ने टेंडर घोटाला मामले में शनिवार को दो वरिष्ट IAS अधिकारियों समाज कल्याण निदेशक योगेश सागर और आजीविका की निदेशक अभिलाषा कुमारी शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। टेंडर माफिया रिशु ने दोनों के लिए कई अवैध काम किए थे।
चर्चित रिशु श्री को ईओयू ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों पर मामले में लापरवाही और अनियमितताओं से जुड़े आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है।
विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने हाल ही में ठेकेदार रिशुश्री को टेंडर हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ और जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों की प्राथमिकी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के अनुसार रिशुश्री ने अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा नेटवर्क तैयार कर रखा था, जिसके जरिए रिश्वत और कमीशन की रकम को वैध कारोबारी लेन-देन के रूप में दिखाया जाता था। 

Top