2029 का लोकसभा चुनाव नये परिसीमन और महिलाओं के 33% के साथ होना प्राय: तय

अरुण कुमार पाण्डेय
लोकसभा और विधानसभांओ की 50% सीटें बढढ़ने और 33%  महिला आरक्षण लागू होना भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा। इसका असर केवल संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीतिक दलों की रणनीति, टिकट वितरण, जातीय समीकरण, परिवारवाद, नेतृत्व और सत्ता के स्वरूप तक पहुंचेगा।
लोकसभा का 30 नवम्बर और 2 दिसम्बर को राज्यसभा में पेश होगा परिसीमन संबंधी 136वां संशोधन बिल
2011 की जनगणना के आधार पर होगा लोकसभा एवं विधानसभाओं का परिसीमन
 हर राज्य में बढ़ेंगी 50% सीटें’.2051 तक नहीं बढ़ेगी सीटें 
पींएम नरेन्द्र मोदी की
अध्यक्षता में नयी दिल्ली  शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में  परिसीमन बिल को मंजूरी दी गंई ।

‘हर राज्य में बढ़ेंगी 50% सीटें:
प्रस्ताव के मुताबिक हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों में एकसमान 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जबकि राज्यों की विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 650 और लोकसभा सीटों की ऊपरी सीमा 850 तक रखी जा सकती है. सीटों की संख्या का अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर तय रहेगा ताकि राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी न बदले और दक्षिण या अन्य राज्यों की सीटें घटने की आशंका दूर हो सके, जबकि चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर दोबारा तय की जाएंगी और इसे जारी 2027 की जनगणना से अलग रखा जाएगा.
केंद्र सरकार ने  अप्रैल में लाया गया पुराना परिसीमन बिल वापस लेकर उसकी जगह नया संशोधित "परिसीमन (सेकंड) बिल, 2026" ला रही है।
 संसंद से विल पास होकर कानून बनने के बाद परिसीमन आयोग बनेगा। परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की अधिकतम सीमा 850 तक हो सकती है, जिसमें राज्यों से 835 और केंद्र शासित प्रदेशों से 15 सीटें शामिल होंगी.
किसी राज्य में अधिकतम 500 सीटों की पुरानी सीमा खत्म होगी और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 650 तक जा सकेगी.
बिल के मुताबिक लोकसभा सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिससे राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी बनी रहेगी और किसी राज्य के नुकसान की आशंका कम होगी.
सीटों का अनुपात 1971 की जनगणना के हिसाब से तय रहेगा, जबकि चुनाव क्षेत्रों की नई सीमाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों से बनेंगी.
सरकार इस पूरी परिसीमन प्रक्रिया को जारी 2027 की जनगणना से अलग रखकर आगे बढ़ाना चाहती है.
संविधान संशोधन बिल के तहत 33 फीसदी महिला आरक्षण शुरुआती 15 साल तक लागू रहेगा और आरक्षित सीटों का रोटेशन किया जाएगा.
नई चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं 2051 तक फ्रीज रहेंगी, यानी यह व्यवस्था साल 2051 तक कायम रहेगी.
सरकार की तैयारी है कि दो साल के भीतर परिसीमन पूरा हो जाए ताकि नई सीमाएं 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू हों.
30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में संविधान संशोधनों से जुड़े तीन नए बिल पेश किए जाने की तैयारी है.
 सरकार का कहना है कि 2023 में पारित 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए नया परिसीमन जरूरी है ।
बिहार  की लोकसभा सीटें 40 60 (समान 50% वृद्धि )
बिहार विधानसभा 243 लगभग 365
लोकसभा में महिला सीटें — लगभग 20
विधानसभा में महिला सीटें — लगभग 122
राज्यों की विधानसभाओं में भी 33 प्रतिशत आरक्षण।
दिल्ली विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण।
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
आरक्षित सीटों का आवंटन परिसीमन के आधार पर होगा।
आरक्षण के लिए सीटों का चक्रानुक्रम (Rotation) से 15 वर्षों पर बदलाव किया जा सकेगा।सदन वर्तमान सीटें प्रस्तावित अनुमान
बिहार की लोकसभा सीटें 40 60 (समान 50% वृद्धि )
बिहार विधानसभा 243 लगभग 365
लोकसभा में महिला सीटें — लगभग 20
विधानसभा में महिला सीटें — लगभग 122

Top