आरएसएस की मथुरा में होगी  अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर सन् १९२५ में विजयादशमी के दिन डॉ॰ केशव हेडगेवार द्वारा की गयी थी।
संघ के 50 से ज्यादा संगठन राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है ओर लगभग 200 से अधिक संघठन क्षेत्रीय प्रभाव रखते हैं। जिसमे कुछ प्रमुख संगठन है जो संघ की विचारधारा को आधार मानकर राष्ट्र और सामाज के बीच सक्रिय है।
21 मार्च,2009 से डा,मोहन भागवत 6ठे संघसरचालक हैं। उनके पहले एमएस गोलवरकर, मधुकर दत्तात्रेय देवरस,राजेन्द्र सिंह और केएस सुदर्शन संघसरचालक रहे।
इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की "अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल" बैठक होने जा रही है।
          
पश्चिम उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत में मथुरा के पास परखम ग्राम में 25 एवं 26 अक्तूबर 2024 को होने जा रही है। यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है।
अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं।

इस बैठक में संघ के  सरसंघचालक डॉ. मोहन  भागवत,  सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले  तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

विजयादशमी के पावन पर्व पर  सरसंघचालक  द्वारा प्रस्तुत विचारों तथा उनके उद्बोधन में उल्लेखित महत्वपूर्ण मूद्दों के अनुवर्तन हेतु योजनाओं तथा देश में वर्तमान समय चल रहे समसामयिक विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी। इसी मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा।
बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 
2025 तक पूर्ण
 के संबंध में विचार-विमर्श होगा।

सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Top