JEE Main Result: जेईई मेंस के नतीजे घोषित, बिके शुभम कुमार सहित 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया हासिल
JEE Main Result: जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 96.26% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 12 ने हासिल किए पूरे-पूरे अंकजारी परिणाम के अनुसार, इस बार बिहार के शुभम कुमार सहित 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इनमें 11 सामान्य श्रेणी और एक ओबीसी केटेगरी हैं। कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 13,55,293
कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 13,04,653
उपस्थिति प्रतिशत: 96.26%
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 सत्र-1 (जनवरी) के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे।

Top