Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
शिक्षा विभाग का आदेश:मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों का 11वीं कक्षा में नामांकन उसी स्कूल में लिया जाएगा
डीईओ की अनुमति से खास मामले में दूसरे स्कूल में एडमिशन संभव
निरंजन
बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक सख्त आदेश जारी किया गया है। इसके तहत मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों का 11वीं कक्षा में नामांकन उसी स्कूल में लिया जाएगा जहां से उन्होंने दसवीं पास की है। विशेष परिस्थिति में कोई विद्यार्थी दूसरे स्कूल में नामांकन लेना चाहता है तो इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुमति जरूरी होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से प्रति हस्ताक्षरित स्कूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र के आधार पर स्पॉट एडमिशन के दौरान उनका नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। हालांकि हस्ताक्षर के समय जिला शिक्षा पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि विद्यार्थी का नामांकन दूर के स्कूल में नहीं हो। शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। शिक्षा विभाग का यह निर्देश चालू शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 11वीं में नामांकन के संबंध में तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दसवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के नामांकन के लिए राज्य के सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना गई है ताकि उन पंचायतों में रहने वाले निवासी विद्यार्थियों को कक्षा 09 से 12वीं तक के अध्ययन में कोई असुविधा न हो और उन्हें दूरी तय कर दूर के स्कूल में नामांकन लेने की बाध्यता नहीं रहे। बताया गया है कि संबंधित स्कूलों में शिक्षण कार्य की सुविधा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में करीब 01 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इस तरह से प्रत्येक उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में आधारभूत संरचना भी विकसित कर दिया गया है।
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 15 जून, 2026....
Jun 14 2026
नवादा में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्व....
Jun 14 2026
गयाजी, राजगीर और नालन्दा में पर्यटकों को अंतर्राष्....
Jun 14 2026
सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर अगले 20 ....
Jun 14 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
CBSE 10th Result 202: 93.60% रहा परिणाम, करीब 20 लाख ने पास की परीक्षा; लड़कों से आगे लड़कियां
Aug 23 2023
अब M.Phil की नहीं होगी पढ़ाई, कॉलेजों से UGC ने किया ये अनुरोध
Dec 27 2023
अब साल में दो बार होंगी सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
Feb 26 2024
BPSC:हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी
Nov 01 2024
उच्च शिक्षा संस्थानों में पढाई के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना की मंजूरी
Nov 06 2024
बीपीएससी TRE 3 के रिजल्ट जारी, 38900 अभ्यर्थी हुए सफल
Nov 15 2024
शिक्षा के अधिकार नियम में बदलाव:5वीं और 8वीं फेल होने पर रोकने का विकल्प
Dec 23 2024
चौथी बार आयोजित सक्षमता परीक्षा में 4932 उत्तीर्ण
Dec 20 2025
JEE Main Result: जेईई मेंस के नतीजे घोषित, बिके शुभम कुमार सहित 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया हासिल
Feb 16 2026
UPSC 2025 के नतीजे घोषित,राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
Mar 06 2026
Nawada:: दयाल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित [
Mar 12 2026
बिहार इंटरमीडिए बोर्ड का वर्ष 2026 का रिजल्ट जारी, 85.19% परीक्षार्थी सफल
Mar 23 2026
बिहार में मैट्रिक परीक्षा में 81.79% स्टूडेंट पास, दो
Mar 29 2026
सरदाना से NDA में फिर शानदार सफलता — 11 विद्यार्थियों का चयन
Apr 15 2026
नवादा के आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल का छात्र आकाश राज एलेन जांच एंट्रेंस जांच परीक्षा में सफल
Apr 22 2026
जमशेदपुर की शांभवी तिवारी आईएससी बोर्ड परीक्षा की आल इंडिया टापर बनी
Apr 30 2026
NEET Exam2026 रद्द,दो वर्ष पहले भी हुई रद्द
May 11 2026
CBSC 12वीं 2026 का रिजल्ट घोषित
May 13 2026
21 जून को फिर से होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा
May 14 2026
लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त
Jun 03 2026
बिहार में 6 लाख सरकारी शिक्षकों के निजी ट्यूशन पर बैन, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Jun 11 2026
Top