चौथी बार आयोजित सक्षमता परीक्षा में 4932 उत्तीर्ण
 पटना,20 दिसम्बर। बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए चौथी बार आयोजित सक्षमता परीक्षा में 4932 उत्तीर्ण हुए हैं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को रिजल्ट जारी किया।जानकारी दी कि पांचवीं व अंतिम सक्षमता परीक्षा जनवरी-फरवरी में होगी।
चौथी बार की परीक्षा में 14936 शिक्षक शामिल हुए। 30.46% पास हुए। 
सीएम नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठते देख बीपीएससी द्वारा अध्यापक की नई नियुक्ति के साथ राज्यकर्मी का भी दर्जा देने की बात की। इसके साथ नियोजित शिक्षकों की बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग ठुकराते हुए मामूली परीक्षा लेकर ही मांग पूरी करने और उन्हें विशिष्ट शिक्षक की श्रेणी में रखने की बात कही थी। इसके लिए शुरु में तीन बार आनलाईन सक्षमता परीक्षा लेने का निर्णय हुआ था। तीन अवसर में भी पास नहीं होने पर नौकरी से हाथ धोने की भी बात थी ।बाद में दो बार आनलाईन परीक्षा भी लेने और नौकरी से नहीं हटाने भी निर्णय हुआ।
3.68 नियोजित शिक्षकों में से चार बार की परीक्षा के बाद अब 80 हजार शिक्षक बचे हैं। सितम्बर-अक्टूबर में चौथी परीक्षा हुई। फरवरी-मार्च, 24 में पहली परीक्षा में 199027 शिक्षक शामिल हुए थे। करीब94% 187818 पास हुए। अगस्त,2024 में दूसरी परीक्षा में 81% शिक्षक सफल हुए। 81314 में 66143 पास हुए। जुलाई,2025 में तीसरी परीक्षा में 32% ही पास हुए। 24436 में 7893 ही पास हुए है। तीन बार हुई परीक्षा में 266786 विशिष्ट शिक्षक बन चुके हैं।

Top