लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त

नई दिल्ल्ली। CBSE के 12वी की परीक्षामें ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उपजे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक वरुण भारद्वाज को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत सीबीएसई बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया है। वरुण भारद्वाज अब हिमांशु गुप्ता का स्थान संभालेंगे। 
राहुल सिंह को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि और किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी (अतिरिक्त सचिव) के पद पर तैनात किया है। वहीं, निवर्तमान सचिव हिमांशु गुप्ता को समय से पहले उनके पैरेंट कैडर (गृह मंत्रालय) में वापस भेजने का निर्णय लिया गया है।

Top